Vegetable

मखमली कोफ्ता

मखमली कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री-
-100 ग्राम -खोया
-6 बड़े चम्मच -मैदा
-1/8 चम्मच- मीठा सोडा
-60 ग्राम -घी
-1 छोटा चम्मच -जीरा
-1 चम्मच -बारीक कटा अदरक
-2 बड़े चम्मच -खसखस ​​
-1/4 कप -नारियल का बुरादा
-1 चम्मच -पिसा हुआ धनिया
-2 चम्मच- नमक (स्वादानुसार)
-1 छोटा चम्मच -गरम मसाला
-1/4 चम्मच -पिसी हुई काली मिर्च
-2 चम्मच -कॉर्नफ्लोर 1/2 कप दूध में घोला हुआ
-2 चम्मच -कटा हुआ हरा धनिया

मखमली कोफ्ता बनाने की विधि-
मखमली कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले खोया को अच्छी तरह मैश करके इसमें थोड़ा और मैदा मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें। अब आप इस आटे के छोटे-छोटे गोले कोफ्ते के आकार में बना लें। अब एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें आटे के छोटे-छोटे गोले धीमी आंच पर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें

अब आप इन सभी गोलों को किसी बर्तन में निकाल लें। अब कोफ्तों की ग्रेवी बनाने के लिए आप खसखस ​​और नारियल को थोड़े से पानी में एक घंटे भिगोने के बाद पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा डालें।


जब जीरा चटकने लगे, तो अदरक डालें और हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब पिसा हुआ खसखस ​​और नारियल का पेस्ट, धनिया, नमक, गरम मसाला और काली मिर्च डालकर भूनें। 3 कप पानी डालें और करीब 5 मिनट तक उबालें। 

अब इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और कुछ मिनट तक उबालें, फिर कोफ्ते डालें। 2-3 मिनट के लिए फिर से उबाल लें और क्रीम व हरी धनिया पत्ती से गर्निश करें। आपके टेस्टी मखमली कोफ्ते बनकर तैयार हैं। इन्हें रोटी या पराठे के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।


Related Posts
Snacks

नवरात्रि व्रत में खाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी मखाना चाट, वेट लॉस फ्रेंडली है यह रेसिपी

मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री- 
2 टमाटर
अनार के दाने
2 मध्यम उबले आलू
2 कप मखाना
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
2 मुट्ठी हरा धनिया
2 मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली
3 हरी मिर्च
2 1/2 चम्मच नींबू का रस
 सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकता अनुसार सेव
2 चम्मच घी

Healthy Food

क्रिस्पी कॉर्न

क्रिस्पी कॉर्न बनाने की सामग्री- 
2 कप फ्रोजन स्वीट कॉर्न
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
आवश्यकता अनुसार नमक
1/2 छोटा चम्मच सूखे आम का पाउडर
1 कप वनस्पति तेल
1/4 कप मक्के का आटा
1/2 छोटा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

Vegetable

White Sauce Pasta

Ingredients:
8 oz (225 g) pasta of your choice
2 tablespoons of butter
2 tablespoons of all-purpose flour
1 ½ cups of milk
½ cup grated Parmesan cheese
Salt and pepper to taste
Optional: garlic powder, dried herbs (such as oregano or basil) and optional vegetables (such as mushrooms, spinach or cherry tomatoes)

Sweet

कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा । Custard Powder Halwa Recipe | Custard Halwa Recipe

कस्टर्ड पाउडर से बना फ्रूट कस्टर्ड तो आपने बहुत ही बार खाया होगा, लेकिन कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा के बारे में शायद ही आप ने सुना होगा तो इसी लिए आज हम आप के लिए लाए है कस्टर्ड हलवा जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और हैल्दी है। इसी के साथ ये बनाने में बहुत ही आसान है और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाता है।

Healthy Drinks

तुलसी का शर्बत

तुलसी शर्बत एक स्वादिष्ट पेय है जो तुलसी के पत्तों से गुड़ और चूना मिलाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सर्दी, खांसी, सिरदर्द और पेट की गैस और एसिडिटी की बीमारियों को खत्म करता है, पाचन के लिए अच्छा है और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.