Sweet

टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी होता है गुड़ का रसगुल्ला, बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

गुड़ का रसगुल्ला बनाने के लिए सामग्री-
-1 लीटर दूध
-300 ग्राम गुड़ 
-1/4 टीस्पून नींबू का रस
-1 लीटर पानी
-2 टीस्पून गुलाबजल

गुड़ का रसगुल्ला बनाने की विधि-
गुड़ का रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले दूध उबालकर उसमें नींबू का रस डाल दें। जब दूध फट जाए तो उसे एक मलमल के कपड़े की सहायता से छान लें।

ऊपर से ठंडा पानी डालें और छेने की पोटली बांधकर उसका पानी निथार लें। अब छेना निकालकर हल्के हाथ से मैश करते हुए मीडियम साइज की बॉल्स बना लें।

चाशनी के लिए पैन में पानी और गुड़ मिलाकर उबाल लें। चाश्नी को आंच से उतारकर छान लें। दोबारा चाशनी को तेज आंच पर रखकर उबाल लें। छेना बॉल्स डालकर 5 मिनट तक पकाएं।

 फिर ढककर 10 मिनट तक और पकाएं। अब इसे आंच से उतारकर गुलाबजल मिलाएं। फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।


Related Posts
Food News

दही वड़ा रेसिपी

इस तरह से बनाएं दही वड़ा, सभी को पसंद आएगा

Vegetable

साबूदाने की टिक्की

घर पर बनाएं चटपटी तीखी साबूदाने की टिक्की

Sweet

स्वस्थ ओटमील चॉकलेट चिप कुकीज में सामग्री

इस स्वस्थ दलिया चॉकलेट चिप कुकी नुस्खा के बारे में सबसे अच्छा हिस्सा? वे बनाने में आसान हैं, केवल 20 मिनट लगते हैं, एक कटोरी में बनते हैं और शायद आपके पास अपनी पेंट्री में उनके लिए सभी सामग्री पहले से ही है! आपको ज़रूरत होगी:

Vegetable

सोया मटर पुलाव

पकाने की विधि कहानी

इस पुलाव में सोया नगेट्स मटन या चिकन के लिए एक अच्छा विकल्प है। रायता के साथ परोसा जाने पर पकवान एक संपूर्ण भोजन की अच्छाई और पोषण प्रदान करता है।

Snacks

बारिश के मौसम में कुछ अलग खाने का मन है, तो बनाएं केले के पकौड़े

केले के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री- 
1 बड़ा हरा कच्चा केला
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
आवश्यकता अनुसार नमक
1 कप सरसों का तेल
3/4 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 कप पानी 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.