ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री--250 ग्राम गेंहू का आटा- आधा चम्मच इलायची पाउडर- तेल तलने के लिए- बारीक कटे मेवे- एक बड़ा चम्मच देसी घी ( मोयन के लिए)- सूखे नारियल का बुरादा- गुड़
ठेकुआ बनाने की विधि-ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। फिर इस गर्म पानी में गुड़ डालकर पिघलाने के बाद इस पानी को छान लें। इस पानी को छान लेने से गुड़ का पानी बिल्कुल साफ हो जाता है। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक बड़ी परात में गेंहू का आटा छानकर रख लें।
फिर इसमे सूखे नारियल का बुरादा मिला दें। साथ में बारीक कटे मेवे और इलायची पाउडर डाल दें। अगर आप वनीला एसेंस की महक चाहती हैं तो दो बूंद डाल सकती हैं। अब इस आटे को मिक्स करें और गुड़ के पानी की सहायता से गूंथे।
आटे को बिल्कुल टाइट गूंथना है। जिससे कि ठेकुए बिल्कुल खस्ता बनकर तैयार हों। आटे को गूंथने के बाद छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो ठेकुए को इसमे तलें।
ठेकुए को सांचे की मदद से मनचाहा आकार दें। धीमी आंच पर सुनहरे ठेकुए तलें। आपके टेस्टी ठेकुए बनकर तैयार हैं आप चाहे तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर कई दिनों तक स्टोर करके भी रख सकती हैं।
जब भी पारा गर्मी में बढ़े, स्वादयुक्त जायके बनाएं और स्वाद के लिए ठंडी चाय बनाएं और इसे पीएं। स्वाद के लिए छोटी इलायची, दाल चीनी, जायफल, पुदीना और तुलसी मिला सकते हैं। चाय में अलग स्वाद के लिए नींबू, आम का टुकड़ा, पाइन एप्पल क्रूस या संतरे का रस या अनानास का रस लिया जा सकता है।
पिज़्ज़ा सॉस, प्याज़, शिमला मिर्च, टमाटर, मोज़ेरेला, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च का उपयोग करके बनाई गई यह पिज़्ज़ा रेसिपी एकदम लाजवाब है।
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
दाल बाटी और चूरमा
फ्रूट्स मोदक
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Easy Recipe to make Sushi
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.