Cooking Tips

खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका

गुजरात की मशहूर खाने की डिश खांडवी बनाने का आसान तरीका

खांडवी गुजरात के प्रसिद्ध भोजन व्यंजनों में से एक है। इसका स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है। गुजराती खाने में पंजाब और उत्तर भारतीय खाने की तुलना में कम मिर्च मसाले का इस्तेमाल किया जाता है, यही वजह है कि गुजराती खाने के व्यंजन बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी पसंद किए जाते हैं। आप सभी ने ढोकला और फाफड़ा का स्वाद तो चखा ही होगा। आज हम आपको गुजराती फेमस फूड डिश खांडवी की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी से आप बहुत ही कम समय में स्वादिष्ट खांडवी तैयार कर सकते हैं। खांडवी एक ऐसा व्यंजन है जिसे शाम की चाय के साथ या फिर नाश्ते के रूप में भी परोसा जा सकता है। यह बेसन और दही से तैयार किया जाने वाला व्यंजन है जो बनाने में आसान है।

खांडवी बनाने के लिए सामग्री:-
  • बेसन – 100 ग्राम
  • दही – 1 कप
  • हरी मिर्च कटी – 2
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
  • कच्चा नारियल कद्दूकस – 1 टेबलस्पून
  • हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
  • कड़ी पत्ते – 4-5
  • तेल – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार

खांडवी कैसे बनाते हैं:-
गुजराती स्टाइल की खांडवी बनाने के लिए सबसे पहले दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें। - इसके बाद बेसन को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। - अब बेसन में दही डालकर दोनों को अच्छी तरह मिला लें। - इसके बाद बेसन के घोल में 2 कप पानी, अदरक का पेस्ट, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब गैस पर मध्यम आंच पर एक कड़ाही रखें, उसमें बेसन का तैयार घोल डाल कर कलछी की सहायता से चलाते रहें। जब बेसन का मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दें। इसके बाद घोल को धीमी आंच पर 9-10 मिनट तक पकने दें। इस दौरान घोल को लगातार हिलाते रहना है। अब तक खांडवी का घोल अच्छे से गाड़ा हो गया होगा। अब एक ट्रे लें और उसमें खांडवी बैटर को पतला फैला दें।

अगर बैटर ज्यादा है तो ट्रे की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके बाद ट्रे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। इस समय में घोल ठंडा होकर जम जाएगा। अब जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी और 6 इंच लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। इसके बाद इन पट्टियों को गोल-गोल बेल कर रोल तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तीनों को अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद राई के इस तड़के को चमचे की सहायता से एक-एक कर सभी खांडवी पर डाल दें। इस तरह आपके नाश्ते के लिए स्वादिष्ट गुजराती खांडवी तैयार है। यह रेसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी।


Related Posts
Snacks

Steph's Chickpea Curry with Spinach and Rice: A Hearty and Flavorful Delight

If you're looking for a healthy and delicious vegetarian meal that's full of flavor, look no further than Steph's Chickpea Curry with Spinach and Rice. This recipe combines the protein-rich properties of chickpeas, the bright flavors of aromatic spices and the nutritional value of spinach. Served with fluffy rice, this curry is a satisfying and nutritious meal that will leave you full and happy. Let's dive into the details of this delicious recipe and learn how to recreate it in your own kitchen.

Vegetable

दाल पनीर मसाला रेसिपी

स्टेप बाय स्टेप तस्वीरों के साथ दाल पनीर मसाला। सबसे आसान पनीर रेसिपी में से एक जिसे आप विशेष रूप से बच्चों के लिए प्रोटीन की दोहरी खुराक के साथ चपाती या फुलका के लिए एक साइड डिश के रूप में बनाने की उम्मीद कर सकते हैं।

जबकि मुझे पनीर पसंद है, पनीर का उपयोग करने वाले अधिकांश व्यंजनों में प्याज, टमाटर का उपयोग करके बेस पेस्ट होता है जो मसालों के साथ उच्च वसा में पकाया जाता है। ऐसा खासतौर पर रेस्टोरेंट्स में होता है।

हम में से अधिकांश लोग इस तथ्य के कारण रेस्तरां में खाने के बाद दिल की जलन और अपचन से भी पीड़ित होते हैं।

30 मिनट रेसिपी » दाल पनीर मसाला रेसिपी – आसान पनीर रेसिपी

दाल पनीर मसाला रेसिपी – आसान पनीर रेसिपी


दाल पनीर मसाला

Sweet

टेस्टी कलाकंद

कलाकंद बनाने के लिए सामग्री-
-मिल्‍क (फूल क्रीम) - 2 लीटर
-चीनी - 100 ग्राम
-सिरका - 2 छोटी चम्‍मच
-पिसी इलायची- ½ छोटा चम्मच
-पिस्ता कटा हुआ- 1 मुट्ठी

Food News

चटपटी आंवला कैंडी

आंवला कैंडी चॉप, जो पाचन में मदद करता है और मुंह का स्वाद बढ़ाता है, बच्चों को बहुत भाता है, नरम होने के कारण, बुजुर्ग भी शौक से खा सकते हैं।

Vegetable

सर्दियों के मौसम में बनाएं गर्मा-गर्म मंचूरियन

स्ट्रीट स्टाइल मंचूरियन, होगा सीजन का मजा दोगुना

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.