Vegetable

चाउमीन बनाने की सबसे आसान रेसिपी।

आप बाहर न जाना चाहें तो घर पर भी चाऊमीन बना कर खा सकते हैं।

लोगों को स्ट्रीट फूड खाने का इतना शौक होता है कि वे हर दूसरे दिन बाहर का खाना खाते हैं। ठेले की चाट, चाउमीन, मोमो आदि आसानी से लोगों के मुंह में पानी ला देते हैं. ऐसे में अगर आप कभी बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो आप चाउमीन बनाकर घर पर भी खा सकते हैं. यह डिश आसानी से बनाई जा सकती है।

आप चाहें तो मैदा नूडल्स, पनीर, अंडा आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बच्चों को भी चाउमीन बहुत पसंद होती है. आप चाहें तो इसमें ढेर सारी सब्जियां मिला सकते हैं और अपने हिसाब से प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन आज हम आपको चाउमीन बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताएंगे।

चाऊमीन बनाने के लिए चाहिए:-
  • 200 ग्राम या एक पैकेट नूडल्स
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून सोया सॉस
  • 1 टी स्पून विनेगर
  • 1 टी स्पून चिली सॉस
  • एक कप कद्दूकस की हुई पत्तागोभी
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • 1 कप कटी हुई शिमला मिर्च
  • 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

चाउमीन बनाने का आसान तरीका:-
चाउमीन बनाने के लिए सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें। इसके बाद एक बड़े पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें प्याज डालकर तेज आंच पर भूनें और चलाते रहें. अब पत्ता गोभी, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर भूनें। अब इसमें सोया सॉस और सिरका डालें। इसके बाद इसमें उबले चाउमीन नूडल्स डालकर चलाएं. इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिला लें. आप चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर और कद्दूकस किया हुआ पनीर भी मिला सकते हैं। आप इसमें अपनी पसंद की चटनी भी डाल सकते हैं या अलग से परोस सकते हैं।


Related Posts
Vegetable

सोया कटलेट रेसिपी

नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोया कटलेट, स्वाद और सेहत से भरपूर

Rotee Paraatha

परतदार पराठा (फ्लैटब्रेड) पकाने की विधि |

आटा सामग्री (490 ग्राम उपज):

आटा (सभी उद्देश्य) 300g
नमक 1 छोटा चम्मच
चीनी 2 चम्मच।
तेल 2 चम्मच।
पानी 160 मिली
मैदा और वसा का मिश्रण:

घी या मक्खन (पिघला हुआ) 1½ बड़ा चम्मच।
आटा 1½ बड़ा चम्मच।
* मक्खन या खाना पकाने के तेल का उपयोग घी, आटे और वसा के बराबर भागों को वजन से बदलने के लिए किया जा सकता है।

Rotee Paraatha

अंडे का पराठा पकाने की विधि

अंडे का पराठा तीखा होता है. नाश्ते के लिए अंडे की स्टफ्ड, प्रोटीन से भरपूर, होल व्हीट पराठा रेसिपी। अंडा पराठा के रूप में भी जाना जाता है, अंडे और मसाले के मिश्रण से भरा यह पराठा अंडा प्रेमियों के लिए एक भारतीय अंडा नाश्ता नुस्खा है!

Cooking Tips

फ्रूट्स मोदक

ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने के लिए आपको चाहिए-
5 से 6 खजूर 
आधा कप भूने हुए बादाम
आधा कप काजू
आधा कप ड्राई फ्रूट्स 
मेपल सिरप 
मोदक का सांचा
कैसे बनाएं

Vegetable

राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी

पापड़ की सब्जी राजस्थान की प्रसिद्ध सब्जियों में से एक है। 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.