Sweet

वसंत पंचमी पर बनाएँ मालपुआ रेसिपी।

इसे पूजा में प्रसाद के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

वसंत पंचमी के अनुसार इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है और उन्हें पीले रंग के व्यंजन भी चढ़ाए जाते हैं। बहुत से लोग इस दिन पीले चावल, राजभोग, बेसन के लड्डू आदि भक्ति भाव से चढ़ाते हैं। इस बार वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आप घर पर ही मालपुआ बनाकर मां को अर्पित कर सकते हैं और पूजा के बाद प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं. इस स्वीट डिश को बनाना बहुत ही आसान है।

मालपुआ बनाने के लिए चाहिए:-
  • खोया – 150 ग्राम
  • मैदा – 200 ग्राम
  • दूध- 1 गिलास दूध
  • इलायची पाउडर – 2 चम्मच
  • केवड़ा जल/गुलाब जल – एक चम्मच
  • चीनी या बूरा – 1 कप

मालपुआ बनाने की विधि:-
मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले मावा को एक पैन में डाल कर अच्छे से भून लें. मावा भूनते समय लगातार चलाते रहें. अब इसमें दूध डालकर अच्छे से पकाएं। अगर मावा और दूध अच्छी तरह मिल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक बर्तन लें और उसमें दूध लें और मैदा छान कर मिला लें. इस घोल को आधे घंटे के लिए साइड में रख दें। तब तक एक पैन में एक कप चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। चाशनी को ज्यादा गाढ़ा न करें। अब चाशनी में इलायची पाउडर और केवड़ा या गुलाब जल डालकर मिला लें।

अब मालपुआ बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. अब तले हुए मावा में दूध और आटे का मिश्रण डालें।अब एक प्याले की सहायता से एक पैन में मालपुआ के आकार का बैटर डाल कर डीप फ्राई करें और निकाल लें. इसके बाद मालपुआ को चाशनी में डुबोएं। इसी तरह बचे हुए घोल से भी मालपुए बना लें. इसे भोग की थाली में सजाएं। पूजा के बाद भोग लगाएं, खुद प्रसाद के रूप में खाएं और दूसरों को खिलाएं। आप चाहें तो इसमें केसर, बारीक कटे हुए मेवे आदि भी मिला सकते हैं।


Related Posts
Vegetable

नवरात्रि व्रत में बनाएं काजू पनीर की लाजवाब सब्जी, टेस्ट के साथ मिलेगी एनर्जी

सामग्री
- पनीर
- काजू
-हरी मिर्च
-अदरक
-दही
-इलायची
-जीरा
-लौंग
- टमाटर
-सेंधा नमक 
-काली मिर्च पाउडर
-घी

South Indian

साउथ इंडियन व्यंजन बेसन अप्पे रेसिपी

जब भी हल्की भूख लगे तो तुरंत बेसन के अप्पे बना बनाएं।

Pickle

आलूबुखारा चटनी

उत्तर भारत में, विशेष रूप से पार्टियों में, अलुवुखरा चटनी पुरी, परांठे, पुलाव, कचोरी आदि का स्वाद दोगुना कर देती है।

Sweet

नवरात्रि के पहले व्रत में आसान रेसिपी से तैयार करें मखाने की खीर, स्वाद के साथ मिलेगी एनर्जी

मखाना खीर की सामग्री
-मखाना
-दूध
-शक्कर
-इलायची पाउडर
-घी

Pickle

हरी मिर्ची का अचार

मिर्ची का अचार बनाने के लिए आपको चाहिए...
हरी मिर्च
मेथी दाने का पाउडर
राई का पाउडर
सौंफ का पाउडर
हल्दी पाउडर
नमक
नींबू का रस
सरसों का तेल 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.