Vegetable

बेसन के लड्डू उत्तर भारत की पारंपरिक और लोकप्रिय मिठाई है।

बसंत पंचमी पर बेसन के लड्डू से बनाएं सबके मुंह को मीठा।

बेसन के लड्डू का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. वसंत पंचमी के मौके पर घरों में पीले रंग की मिठाई बनाने की परंपरा है. इस दिन घरों में खासतौर पर बेसन के लड्डू बनाए जाते हैं. बेसन के लड्डू का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है. इस वसंत पंचमी पर अगर आप भी मां सरस्वती को बेसन के लड्डू चढ़ाना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. बेसन के लड्डू बनाने के लिए बेसन को दरदरा पीस लिया जाता है, जिससे लड्डू का स्वाद बहुत बढ़ जाता है. इन लड्डुओं की खासियत यह है कि अगर इन्हें सही तरीके से रखा जाए तो ये बनाने के एक महीने बाद भी खराब नहीं होते हैं।

बेसन लड्डू बनाने के लिए सामग्री:-
  • बेसन – 2 कप
  • घी – पौन कप
  • काजू – 8-10
  • बादाम – 8-10
  • चीनी का बूरा – 1 कप

बेसन के लड्डू बनाने की विधि:-
वसंत पंचमी के मौके पर बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक बर्तन में छान लें. बेसन को छानने से अगर इसमें कोई गुठली रह जाएगी तो वह चली जाएगी। - इसके बाद उंगलियों की मदद से बेसन को अच्छी तरह मिला लें. - अब काजू और बादाम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर एक बाउल में रख लें. - इसके बाद एक पैन लें और उसमें घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. घी के पिघलने पर कढ़ाई में बेसन डालिये. अब बेसन को कलछी की सहायता से गैस पर 6-7 मिनिट तक बेक कर लीजिये. भूनते समय जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो आंच धीमी कर दें और बेसन को सुनहरा होने तक तल लें. बेसन को अच्छे से पकने में करीब 15 मिनिट का समय लगेगा. इसके बाद इसमें से एक मीठी-मीठी महक आने लगेगी।

बेसन को सेंकते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे कलछी की सहायता से लगातार चलाते रहें नहीं तो बेसन जल सकता है. अब बेसन में कटे हुए मेवे (काजू, बादाम) डाल कर अच्छी तरह मिला कर 30 सेकेंड के लिए भूनिये. - इसके बाद गैस बंद कर दें और पैन को आंच से उतार लें. इसके बाद भी बेसन को कुछ देर तक चलाते रहें. - अब बेसन को ठंडा होने दें. - जब बेसन हल्का गर्म रह जाए तो इसमें चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद लड्डू के मिश्रण को हाथ पर रखें और हथेलियों की सहायता से गोल लड्डू बना लें. इसी तरह सारे मिश्रण के लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिए. इस तरह स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार हैं. इन्हें सजाने के लिए ऊपर से कटे हुए बादाम या काजू चिपका सकते हैं. लड्डू सुखाने के बाद उन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में भर कर रख लें.


Related Posts
Vegetable

दाल पनीर मसाला रेसिपी

स्टेप बाय स्टेप तस्वीरों के साथ दाल पनीर मसाला। सबसे आसान पनीर रेसिपी में से एक जिसे आप विशेष रूप से बच्चों के लिए प्रोटीन की दोहरी खुराक के साथ चपाती या फुलका के लिए एक साइड डिश के रूप में बनाने की उम्मीद कर सकते हैं।

जबकि मुझे पनीर पसंद है, पनीर का उपयोग करने वाले अधिकांश व्यंजनों में प्याज, टमाटर का उपयोग करके बेस पेस्ट होता है जो मसालों के साथ उच्च वसा में पकाया जाता है। ऐसा खासतौर पर रेस्टोरेंट्स में होता है।

हम में से अधिकांश लोग इस तथ्य के कारण रेस्तरां में खाने के बाद दिल की जलन और अपचन से भी पीड़ित होते हैं।

30 मिनट रेसिपी » दाल पनीर मसाला रेसिपी – आसान पनीर रेसिपी

दाल पनीर मसाला रेसिपी – आसान पनीर रेसिपी


दाल पनीर मसाला

Pickle

पत्ता गोभी, मूली, गाजर का अचार बनाने की घरेलू विधि।

फरवरी के आखिरी हफ्ते में आप मिक्स अचार बना सकते हैं। 

Snacks

आलू से बना चटपटा नास्ता

चीज़ बॉल के लिए सामग्री:-

आलू: 2
धनिया पत्ता: 1/2 कप
 दरदरा सूखा मिर्च (चिली फ्लेक्स): 1 चम्मच
नमक: 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
चीज़ बारीक़: 1/2 कप (आप उसी चीज़ को बारीक़ भी कर सकते हाउ और उसी में से छोटा छोटा टुकड़ा काट सकते है )
चीज़ (टुकड़ा): 5-6
मैदा: 3 चम्मच
ब्रेड छुड़ा: 1/2 चम्मच
तेल: तलने के लिए

Sweet

मीठे में बनाएं मूंग दाल हलवा, रिश्तों में घुल जाएगी मिठास

मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सामग्री-
-आधा कप 5 से 6 घंटे भीगी हुई धुली मूंग दाल
-1/2 कप घी
-आधा कप (पानी और दूध के साथ मिली हुई) चीनी
-1/2 कप दूध
-1 कप पानी
-1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर
-2 टेबल स्पून बादाम , रोस्टेड

Sweet

बेरी कंडेंस्ड मिल्क मफिन रेसिपी

मीठा गाढ़ा दूध, रसभरी, और ब्लूबेरी से बने ये आसान मफिन सुबह या दोपहर की चाय का एक मीठा इलाज बनाते हैं।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.