Vegetable

ये है करेला फ्राई बनाने की एक अलग रेसिपी।

बहुत से ऐसे लोग होते है जिसे करेले का सब्जी जो आपको बहुत पसंद आएगी।

आज मैं करेले को तेल में तल दिया है जिससे की वो पूरा डीप फ्राई हो जाता है। और उसका करवापन भी बिलकुल ही निकल जाता है। इसे आप स्नैक्स के साथ भी खा सकते है। इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा होता है। मैंने इसके पहले भी करेला फ्राई कैसे बनाते है? बनाने की रेसिपी बताई है, जिसे आप दाल चावल के साथ खा सकते है। करेला फ्राई बनाने की विधि बहुत ही आसान है और इसे बनाने में ज्यादा से ज्यादा 10-15 मिनट लगता है। तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाया जाता है।

सामग्री:-
  • करेला - 1-2
  • बेसन - 50 ग्राम
  • हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
  • मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1/4 चम्मच
  • जीरा पाउडर - 1/4 चम्मच
  • नमक - 1 चम्मच
  • तेल - तलने के लिए
  • चाट मशाला - 1/2 चम्मच

करेला फ्राई बनाने की विधि:-

1. सबसे पहले करेले को छील दे और उसे पतला और लम्बा काट ले।

2. फिर उसे एक कटोरे में दाल ले और उसमे थोड़ा सा नमक और थोड़ा पानी डालकर 2 मिनट के लिए छोड़ दे।

3. फिर उसे छान कर किसी टॉवल या पेपर पे निकाल ले ताकि उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाये।

4. फिर किसी दूसरे कटोरे में बेसन ले ले।

5. और उसमे हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर उसे अच्छे से मिला दे।

6. फिर उसमे करेले के पीस को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये।

7. फिर गैस पे तेल गरम करे और तेल को पूरा गरम हो जाने पे उसमे एक-एक करके करेले के पीस को डाले।

8.  क्रिस्पी और भूरा हो जाने पे उसे किसी टिस्सु पेपर में निकाल दे।

9. और हमारी करेला फ्राई बनकर तैयार है, इसके उपर से थोड़ा सा चाट मशाला डाल दे।

हमारी करेला फ्राई बनकर तैयार हो गयी है, इसे गरमा गरम पड़ोसे और खाये।


Related Posts
Vegetable

लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है

लौकी/घिया को लौकी या ओपो स्क्वैश के नाम से भी जाना जाता है, इसका उपयोग तली हुई पकौड़ी बनाने के लिए किया जाता है और फिर इसे एक तीखी टमाटर आधारित ग्रेवी में मिलाया जाता है। पूरी करी हल्की मसालेदार होती है और टमाटर के कारण इसका स्वाद अच्छा और हल्का तीखा होता है। करी के साथ कोफ्ते वास्तव में बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

Pickle

इस पारंपरिक रेसिपी से घर पर बनाएं आम का अचार

अगर आप कुछ अचार खाने के मूड में हैं, तो इस पारंपरिक आम के अचार की रेसिपी को ट्राई करें।

Sweet

बेसन के लड्डू रेसिपी

देसी घी से बेसन के लड्डू बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी

Healthy Drinks

कैसे बनाते हैं मलाईदार क्रीमी लस्सी रेसिपी

अब घर पर क्रीमी लस्सी बनाना बहुत ही आसान

Healthy Food

हेल्दी पनीर ब्रेड रोल

पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री- 
-6 पीस- ब्रेड 
-1 कप- पनीर 
-1 चम्मच- अदरक और लहसुन का पेस्ट
-4 क्यूब- चीज 
-2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर 
-1/4 चम्मच- जीरा पाउडर 
-1/4 चम्मच- गर्म मसाला 
-2 चम्मच- टोमेटो सॉस
-1/4 चम्मच- आमचूर पाउडर
-धनिया पत्ती
-स्वादानुसार- नमक 
-2-3 चम्मच- तेल 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.