Sweet

खसखस का हलवा रेसिपी

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है खसखस ​​का हलवा

खसखस का हलवा सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दिमाग को भी फायदा पहुंचाता है। यही कारण है कि खसखस ​​का हलवा खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को खाने की सलाह दी जाती है। गाजर का हलवा, मूंग का हलवा, सूजी का हलवा और आटे की खीर लगभग सभी घरों में कभी न कभी बनाई जाती है, लेकिन अब तक अगर आपने घर पर खसखस ​​का हलवा नहीं बनाया है, तो आज हम आपको बताएंगे कि खसखस ​​का हलवा घर पर कैसे बनाया जाता है. बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसकी रेसिपी उतनी ही आसान होती है.

खसखस का हलवा बनाने के लिए सामग्री:–
  • खसखस – 1 कप
  • दूध – 1 कप
  • घी – 1/2 कप
  • चीनी – 1 कप
  • इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
  • काजू – 10
  • बादाम – 10

खसखस की खीर बनाने की विधि:-
खसखस का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले खसखस ​​को लेकर साफ कर लें और रात भर के लिए पानी में भिगो दें. अगले दिन भीगे हुए खसखस ​​को पानी से निकाल कर मिक्सर या सिल की सहायता से बारीक पीस लीजिये. खसखस को पीसते समय जरूरत के हिसाब से पानी डालते रहें। खसखस के पेस्ट को प्याले में निकाल कर अलग रख लीजिए. अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. 

घी के पिघलने पर इसमें खसखस ​​का पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भूनें. जब खसखस ​​का रंग बदल जाए तो उसमें दूध और चीनी डालकर चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं. इसे पकने में करीब 5 मिनट का समय लगेगा। इस बीच काजू और बादाम को बारीक काट लें। जब हलवे में घी छूटने लगे तो उसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डाल कर हलवे में अच्छी तरह मिला लें. अब इसे 2 मिनट और पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट खसखस ​​का हलवा तैयार है.


Related Posts
Healthy Food

बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी बनाने की सामग्री- 
1 1/2 कप बाजरा
1 प्याज
2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
2 लौंग
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 डंठल करी पत्ता
2 आलू
1 टमाटर
2 बड़े चम्मच घी
आवश्यकता अनुसार नमक
2 डैश हींग
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 तेज पत्ता

Snacks

रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर बनाएं दही के शोले, जानें आसान रेसिपी

दही के शोले बनाने की सामग्री- 
1/2 कप हंग कर्ड
3 बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच सूखे आम का पाउडर
3 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
1 कप पनीर
3 बड़े चम्मच कटी हुई शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकता अनुसार नमक
6 स्लाइस ब्रेड स्लाइस

Vegetable

सहजन सांबर रेसिपी

तूर दाल और सहजन के साथ बनाई जाने वाली एक आसान और सरल दक्षिण भारतीय पसंदीदा सांभर रेसिपी। यह शायद सबसे लोकप्रिय सांबर रेसिपी है जिसे चावल और किसी भी नाश्ते के व्यंजन दोनों के लिए परोसा जा सकता है। इस सांबर रेसिपी को बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन इस रेसिपी पोस्ट में मैंने सहजन, प्याज और मसाले के मिश्रण का इस्तेमाल किया है।

Healthy Drinks

वालनट अंजीर शेक (Walnut anjeer shake recipe in hindi)

बाजार में मिल्कशेक स्किमिड मिल्क पाउडर से बने प्रीमिक्स और सिंथेटिक कलर और फ्लेवर से बने होते है जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है।

Sweet

चिरोटी रेसिपी

चिरोटी एक पारंपरिक कर्नाटक मिठाई है जो विशेष अवसरों और धार्मिक त्योहारों पर तैयार की जाती है। यह पारंपरिक महारास्ट्र व्यंजनों में भी एक बहुत लोकप्रिय मिठाई है और इसे चिरोटे कहा जाता है।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.