Vegetable

नीर डोसा रेसिपी

स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर नीर डोसा नाश्ते के लिए ट्राई करें

देश के किसी भी हिस्से में जाएं आपको साउथ इंडियन खाना पसंद करने वाले लोग आसानी से मिल जाएंगे। दक्षिण भारतीय खाने में इडली और डोसा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। डोसा की कई वैरायटी बनाई जाती है। आज हम आपको एक खास किस्म का डोसा नीर डोसा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। नीरा डोसा न केवल एक झटपट बनने वाला व्यंजन है, बल्कि यह स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर है।

नाश्ते के लिए भी नीर डोसा एक बेहतर खाद्य पदार्थ है। इस व्यंजन की सबसे बड़ी बात यह है कि यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। अगर आप भी साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं और घर पर नीर डोसा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप नीर डोसा घर पर झटपट बना सकते हैं। नीर डोसा बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है।

नीर डोसा बनाने के लिए सामग्री:-
  • चावल का आटा – 2 कप
  • तेल
  • नमक

कैसे बनाएं नीर डोसा:-
नीर डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें चावल का आटा डालें। अब चावल के आटे में धीरे-धीरे पानी डालें और आटे को चलाते हुए मिला लें। अब चावल के आटे के इस घोल में स्वादानुसार नमक मिला लें। इसके बाद घोल को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। चावल का बैटर बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला हो नहीं तो डोसा बनाने में दिक्कत हो सकती है। अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। तवा गरम होने पर उस पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए। - इसके बाद पैन के बीच में चावल के आटे का पतला घोल डालकर डोसे का आकार देने के लिए फैला दें। डोसा बनाते समय भी इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि डोसा बहुत पतला हो जाए। इसके साथ ही इसके बीच में एक जाली भी लगानी चाहिए।


Related Posts
Healthy Food

नवरात्रि व्रत में बनाएं हेल्दी फलाहारी ढोकला, वेट लॉस के लिए है बेहतरीन

व्रत वाला ढोकला सामग्री
- सामा चावल
- साबूदाना 
- नींबू का रस
- शक्कर
- बेकिंग पाउडर या ईनो
- सेंधा नमक 
- घी
-हरी मिर्च
-कड़ी पत्ता
- दही
- पानी

Vegetable

पनीर बटर मसाला बनाने की विधि..

पनीर की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन आज मैं आपको एक नए तरीके से पनीर की सब्जी बना सकते हैं।

Snacks

आलू से बना चटपटा नास्ता

चीज़ बॉल के लिए सामग्री:-

आलू: 2
धनिया पत्ता: 1/2 कप
 दरदरा सूखा मिर्च (चिली फ्लेक्स): 1 चम्मच
नमक: 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
चीज़ बारीक़: 1/2 कप (आप उसी चीज़ को बारीक़ भी कर सकते हाउ और उसी में से छोटा छोटा टुकड़ा काट सकते है )
चीज़ (टुकड़ा): 5-6
मैदा: 3 चम्मच
ब्रेड छुड़ा: 1/2 चम्मच
तेल: तलने के लिए

Vegetable

कैसे बनाये पालक पनीर पुलाव?

बहुत ही आसान है बनाना पालक पनीर पुलाव का यह नुस्खा

Chinese Food

चाइनीज फूड के शौकीन लोगों को बेहद पसंद आएगी मशरूम मंचूरियन की ये रेसिपी, भाई दूज पर करें ट्राई

मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-बैटर के लिए आधा कप मैदा
- तीन चम्मच कॉर्नफ्लोर
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- आधा चम्मच काली मिर्च
- सोया सॉस 
-आधा कप पानी
-250 ग्राम मशरूम
- हरे प्याज बारीक कटे हुए
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- दो लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
- अदरक बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च का पाउडर
- सोया सॉस
- शिमला मिर्च टुकड़ों में कटी हुई

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.