गर्मियों में ठंडक पहुँचाने के लिए बनाएँ खस का शरबत
खस का शरबत भीषण गर्मी में शरीर को तुरंत ठंडक देता है। गर्मी के मौसम में लोग शरीर के तापमान को अलग-अलग तरह से बनाए रखने की कोशिश करते हैं। गर्मी के मौसम में देसी ड्रिंक बहुत फायदेमंद हो जाती है। ये न सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में गन्ने का रस, आम का पन्ना नियमित रूप से पिया जाता है, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप खस का शरबत ट्राई कर सकते हैं।
यह ड्रिंक आपके शरीर में तुरंत ठंडक घोलने में काफी कारगर साबित हो सकती है। खस का शरबत बनाने में बहुत ही आसान देसी ड्रिंक है। अगर आपने अभी तक इसे घर पर नहीं बनाया है तो हम आपको बता रहे हैं खस का शरबत बनाने की आसान रेसिपी, जिसकी मदद से आप इसे झटपट तैयार कर पाएंगे। स्वाद से भरपूर होने के साथ-साथ यह चाशनी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी।
खस का शरबत के लिए सामग्री:-खस एसेंस – 1 टी स्पनचीनी – 2 कपहरा फूड कलर – 1/2 टी स्पूनपानी – 2 गिलासआइस क्यूब्स
खस की चाशनी बनाने की विधि:-खस का चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें 2 गिलास पानी डाल दें। इसके बाद पानी में 2 कप चीनी (आप चाहे तो अपने स्वाद के अनुसार चीनी ले सकते हैं) डाल दें। अब एक चम्मच की सहायता से पानी को तब तक चलाएं जब तक चीनी और पानी दोनों बराबर न हो जाएं। अब चीनी के पानी में एक चम्मच खस एसेंस डालकर चम्मच की सहायता से पानी में अच्छी तरह मिला लें। जब खस एसेंस पानी में अच्छी तरह मिल जाए तब चीनी के पानी में 1/2 छोटी चम्मच हरा फ़ूड कलर डाल कर मिला दीजिये। इस तरह गर्मी में राहत देने वाले खस की चाशनी बनकर तैयार है। जब भी खस की चाशनी पीना हो या किसी को परोसना हो तो एक गिलास चाशनी लें और उसमें आधा गिलास पानी मिलाकर पीएं या बर्फ डालकर सर्व करें।
Step 1 Prepare the Jalebi batter and let it ferment overnight
अगर आपके बच्चे सब्जियां देखकर नाक सिकोड़ते हैं तो उनके खाने में परोसें वेज कोफ्ता की लाजवाब रेसिपी
रात के खाने में बनाएं खट्टी-मीठी दाल, मुंह के स्वाद के साथ-साथ मूड भी रहेगा अच्छा
Easy Recipe to make Sushi
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
दाल बाटी और चूरमा
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.