Vegetable

वेज कोफ्ता रेसिपी

अगर आपके बच्चे सब्जियां देखकर नाक सिकोड़ते हैं तो उनके खाने में परोसें वेज कोफ्ता की लाजवाब रेसिपी

बच्चे सब्जियों को देखते ही अपनी नाक सिकोड़ लेते हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर आप उन्हें सब्जियां नहीं खिला पा रहे हैं तो आज एक बार और कोशिश करें। आज रात के खाने में वेज कोफ्ते बनाएं। वेज कोफ्ता करी के अलावा एक या दो कोफ्ते बॉल्स भी अलग से चटनी के साथ खाने के लिए दिए जा सकते हैं। वेज कोफ्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आप इसे जैतून के तेल में भी बना सकते हैं। जानिए इसे बनाने का तरीका:-

कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री में चाहिए:-
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • आधा छोटा कप बारीक कटी पत्ता गोभी
  • आधा छोटा कप बारीक कटी फूल गोभी
  • आधा कटोरी बारीक कटी गाजर
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा बारीक कटी अदरक
  • आधा कप बेसन
  • आधा चम्मच जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च
  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • तेल

कोफ्ते की ग्रेवी के लिए सामग्री में चाहिए:-
  • 2 बारीक कटा प्याज
  • 2 बारीक कटे टमाटर या 1 कप टमाटर की प्यूरी
  • आधा चम्मच बारीक कटी अदरक
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच सब्जी मसाला
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादनुसार नमक
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 साबुत लाल मिर्च

वेज कोफ्ता बनाने की विधि:-
कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को धो लें। या तो इन्हें बारीक काट लें या प्याज, पत्ता गोभी, गाजर आदि को मिक्सर में दरदरा पीस लें। सब्जियों से अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब एक बाउल लें और उसमें बेसन डालें। 1 छोटा चम्मच तेल डालकर सब्जियां डालें। अब इसमें मिर्च, धनिया पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, नींबू का रस डालकर मिलाएं। इस मिश्रण में नमक डालकर कोफ्ते के गोले बना लें। - अब एक पैन या कड़ाही लें और उसे गैस पर रख दें। इसमें कोफ्ते के गोले तलने के लिए तेल डालिये। इसमें कोफ्ते तलें। सारे कोफ्ते तलने के बाद एक तरफ रख दें। अब कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालिये और एक चुटकी हींग, 1 चम्मच जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल कर चटकने दीजिये।

आप इसमें साबुत मसाले जैसे दालचीनी, साबुत काली मिर्च, साबुत धनिया, तेजपत्ता आदि भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसमें प्याज डालकर भूनें। प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर पकाएं। अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और ग्रेवी को पकने दें। इसमें चाट मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालें। कुछ देर पकने के बाद इसमें गरम मसाला मिला लें। अब कोफ्ते और बारीक कटा हरा धनिया डालकर प्याले में निकाल लीजिए। इस सब्जी में मखाना और काजू भी मिला सकते हैं। इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें।


Related Posts
Cooking Tips

कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता

कोकोनट के स्वाद के साथ बनाएं स्पेशल क्रीमी पास्ता

Snacks

सिंघाड़े के आटे के पकौड़े

सिंघाड़े के आटे के पकौड़े

Vegetable

शाही पनीर

शाही पनीर की सामग्री

1/3 कप खजबूजे के बीज मक्खन, soaked
2 टेबल स्पून मक्खन
1 टी स्पून जीरा
1 टेबल स्पून अदरक
1 कप टमाटर, प्यूरी
1/4 टी स्पून हल्दी
2 टी स्पून धनिया पाउडर
2 टी स्पून नमक
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर3 हरी मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआक्रशड पनीर
1/2 कप पानी
15 पनीर के टुकड़े
2 टेबल स्पून हरा धनिया
2 मक्खन के टुकड़े

Snacks

आइए नाश्ते के लिए मसालेदार नमकीन बनाते हैं। लोग भी पूछेंगे रेसिपी




हरे धनिए की मठरी 

सामग्री : चार कप मैदा, तीन कप तेल, एक छोटी चम्मच जीरा, 2 चम्मच दरदरी कूटी काली मिर्च, एक छोटी चम्मच अजवायन, 100 ग्राम हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए। 

 विधि :


Snacks

आलू से बना चटपटा नास्ता

चीज़ बॉल के लिए सामग्री:-

आलू: 2
धनिया पत्ता: 1/2 कप
 दरदरा सूखा मिर्च (चिली फ्लेक्स): 1 चम्मच
नमक: 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
चीज़ बारीक़: 1/2 कप (आप उसी चीज़ को बारीक़ भी कर सकते हाउ और उसी में से छोटा छोटा टुकड़ा काट सकते है )
चीज़ (टुकड़ा): 5-6
मैदा: 3 चम्मच
ब्रेड छुड़ा: 1/2 चम्मच
तेल: तलने के लिए

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.