Sweet

बटर स्कॉच आइसक्रीम

सामग्री:
कैरेमल क्रंच के लिए
चीनी : 100 ग्राम
बटर : 1 चम्मच
काजू : 50 ग्राम

आइसक्रीम बनाने की सामग्री:-
फ्रेश क्रीम : 250 ग्राम
दूध: 100 ग्राम
चीनी पाउडर  : 100 ग्राम
बटर स्कॉच एसेंस : 2 चम्मच
पीला खाने वाला रंग : 1 चुटकी


कैरेमल क्रंच बनाने की विधि :-
सबसे पहले गैस पे पैन रखे और उसमे चीनी डाल दे |
 फिर उसे धीमी आंच पे चलाते हुए पिघलाए | (चीनी को हमेशा चलाते रहे नहीं तो चीनी अच्छे से नहीं मिलेगा)
 फिर उसमे काजू को डाल दे और उसे मिलाये |(अगर आप काजू के जगह कोई और ड्राई फ्रूट डालना चाहते है जैसे बादाम या मूंगफली, आदि तो आप डाल सकते है)
और अब गैस को बंद कर दे और किसी प्लेट पे हल्का तेल या घी लगाकर उस पर इसे डाल

और अब उसे फैला दे और उसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे |
ठंडा होने के बाद प्लेट के पीछे हल्का मारे और वो अपने आप छोड़ देगा |
 फिर उसे जीप लॉक बैग में या किसी प्लास्टिक में डालकर बंद कर दे और उसे बेलन या किसी भरी चीझ की मदद से उसे पूरा तोड़ दे |
 तो ये हमारी बटर स्कॉच का कैरेमल क्रंच बनकर तैयार है |
अब हम आइसक्रीम बनाना स्टार्ट करते है :-
सबसे पहले हम क्रीम को एक बड़े कटोरे में निकाल लेंगे (क्रीम को मैंने थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दिया था) |

 अब उसे थोड़ी देर व्हिप कर ले |जब क्रीम थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो उसमे चीनी पाउडर को डाल दे और उसे फिर से मिला दे | (हमें क्रीम को ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है)
फिर उसमे 2 चम्मच बटर स्कॉच एसेंस और पिला खाने वाला रंग डाल कर मिला दे |
फिर उसमे क्रंच और दूध को डाल कर मिला दे (थोड़ा सा क्रंच हम गार्निशिंग के लिए रख लेंगे)
 फिर उसे एयर टाइट कंटेनर में रख दे और ऊपर से थोड़ा सा क्रंच डाल दे |
अगर आप इसपे फॉयल पेपर या कवर लगाएंगे तो थोड़ा सा डरहोता है उसपे बर्फ की परत आने की |

इसलिए हम इसके ऊपर एक बटर पेपर डाल देंगे और और उसे अच्छे से लगा देंगे | फिर हम उसे 7 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे |
 7 से 8 घंटे बाद उसे फ्रिज से निकाले और उसके ऊपर से बटर पेपर निकाल दे |
 हमारी बटर स्कॉच आइस क्रीम बन गयी है और इसके ऊपर बर्फ की परत भी नहीं आयी है |
अब इसे हम सर्विंग कटोरे में निकाल लेंगे और थोड़ा सा कैरेमल क्रंच से उसे सजा दे |


Related Posts
Rotee Paraatha

अचारी पराठा रेसिपी


और जैसे-जैसे वैलेंटाइन्स डे नजदीक आ रहा है, मैंने अचारी पराठा रेसिपी में एक ऐसा ट्विस्ट डाला है, जो एक बार बनकर तैयार हो जाने पर आंखों को भी अच्छा लगेगा, न कि सिर्फ स्वाद के लिए।
दही की एक स्वादिष्ट कटोरी के साथ अचारी पराठा का एक प्लेट भर लिया जा सकता है। दही नहीं तो लोग दिल के आकार की दूसरी तरफ से भी स्वाद ले सकते हैं, चाहे वह हरी पुदीने की चटनी हो या लहसुन की चटनी के साथ भी.

Vegetable

पनीर बटर मसाला

क्रीम की समृद्ध ग्रेवी के साथ बनाया गया पनीर बटर मसाला पनीर की एक विशेष डिश है जिसे आप किसी पार्टी या विशेष व्यंजन के आने पर बना सकते हैं। इसे कई तरह से बना सकते हैं। निम्नलिखित आसान तरीके से बनाए गए पनीर बटर मसाला का स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बटर मसाला है और इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है।

Snacks

कुरकुरे वेजिटेबल ब्रेड कटलेट रेसिपी

अवयव:
4 सफेद ब्रेड स्लाइस (या ब्राउन ब्रेड)
1 बड़ा आलू, उबला हुआ, छिला और मैश किया हुआ
1/3 कप हरी मटर (ताजा या फ्रोजन), उबला हुआ
1/3 कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी
1/3 कप कद्दूकस की हुई गाजर
2 बड़े चम्मच + 1/3 कप सूखे ब्रेडक्रंब
1 मध्यम प्याज, बारीक कटा हुआ
1-2 हरी मिर्च, बीज वाली और बारीक कटी हुई
1/2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच + 3 बड़े चम्मच तेल

Snacks

कैसे बनाया जाता है चना जोर गरम।

चना जोर गरम आपने कई बार सुना होगा आज हम आपको बताएँगे इस की रेसिपी। 

Rotee Paraatha

अंडे का पराठा पकाने की विधि

अंडे का पराठा तीखा होता है. नाश्ते के लिए अंडे की स्टफ्ड, प्रोटीन से भरपूर, होल व्हीट पराठा रेसिपी। अंडा पराठा के रूप में भी जाना जाता है, अंडे और मसाले के मिश्रण से भरा यह पराठा अंडा प्रेमियों के लिए एक भारतीय अंडा नाश्ता नुस्खा है!

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.