Sweet

मैंगो जेली पुडिंग

मैंगो जेली बनाने के लिए
मैंगो प्यूरी = ½ कप
पानी = 2 कप
चीनी = ¼ कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
पुडिंग बनाने के लिए
दूध = 2 कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
चीनी = 1/3 कप

विधि - मैंगो जेली पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले मैंगो जेली बना ले। जिसके लिए एक नॉन स्टिक पैन में मैंगो प्यूरी, अगर अगर पाउडर और चीनी डालने के बाद अब इसमें दो कप पानी डाले और हैण्ड विस्कर से इन सबको मिक्स कर ले। जिससे पानी प्यूरी के साथ घुल-मिलकर एक हो जाएँ। अब पैन को गैस पर रख ले और अब मिक्सचर में एक बॉईल आने दे और बीच-बीच में स्टर भी करते रहे। जब इसमें बॉईल आ जाएँ। तब इसको 5 मिनट और पका ले। लेकिन मिक्सचर को आपको बीच-बीच में स्टर भी करते रहना हैं।
5 मिनट बाद गैस को बंद कर ले 

और मिक्सचर को एक कांच की डिश में ट्रान्सफर कर ले और अब डिश को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख ले। जिससे जेली सेट हो जाएँ, आधे घंटे के बाद डिश को फ्रिज से निकाल ले। आप देखेगे कि आपकी जेली सेट हो चुकी हैं।

तब नाइफ ले और जेली को छोटे-छोटे स्क्वायर शेप में काट ले। फिर जेली को टुकड़ो में काटने के बाद स्पेचुला लेकर डिश के किनारों में डालकर जेली के टुकड़ो को ऊपर नीचे कर ले। जिससे जेली के टुकड़े अलग-अलग हो जायेंगे आपस में चिपके नहीं रहेगे

अब पुडिंग बना ले एक पैन में दूध डालने के बाद इसमें चीनी और अगर अगर पाउडर डालकर स्पेचुला से मिक्स करे और अब दूध में बॉईल आने दे। दूध को बीच में स्टर भी करते रहे। जब दूध में बॉईल आ जाएँ। तब दूध को 5 मिनट और पका ले।
उसके बाद गैस को बंद करके दूध को 5 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 5 मिनट बाद किसी भी शेप का केक मोल्ड लेकर इसमें पहले आधी जेली के टुकड़ो को डाले और फिर इसमें पुडिंग को इन जेली टुकड़ो के ऊपर डाले। सारी पुडिंग डालने के बाद बचे हुए जेली के टुकड़ो को अब पुडिंग के ऊपर से डाले।

अब मोल्ड को 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे। जिससे ये सेट हो जाएँ। 2 घंटे के बाद मोल्ड को फ्रिज से निकाल ले और अब मैंगो जेली पुडिंग को मोल्ड से निकालने के लिए मोल्ड के किनारों में नाइफ को डालकर घुमा ले। उसके बाद मोल्ड के ऊपर एक प्लेट रखकर मोल्ड को उल्टा कर ले। आपकी मैंगो जेली पुडिंग बहुत ही आसानी से बाहर आ जाएँगी। फिर इसको स्लाइस में काटकर खाएं।


Related Posts
Vegetable

सरसों का साग, मक्का की रोटी बनाने की विधि

लोहड़ी सेलिब्रेशन पार्टी में बनाएं 'मक्के दी रोटी ते सरसों दा साग

Daal

लौकी चना दाल

चना दाल और लौकी से बनी सरल, झटपट और पौष्टिक करी। स्टोवटॉप और इंस्टेंट पॉट दोनों निर्देश दिए गए हैं। यह करी शाकाहारी, लस मुक्त और आहार फाइबर और प्रोटीन में उच्च है।

Healthy Food

Dahi papdi chaat Recipe

material:


20-25 crispy papdis
2 cups natural yogurt (dahi)
1/2 cup tamarind chutney (imli ki chutney)
1/2 cup green chutney (hari chutney)
1/2 cup boiled mashed potatoes
1/2 cup chopped onion
1/2 cup chopped tomatoes
1/2 cup boiled chickpeas
1/4 cup chopped coriander
1/4 cup cebu (chickpea crispy pasta)
Cumin powder 1/2 teaspoon
1/2 teaspoon red pepper powder
salty

Vegetable

मंचूरियन रेसिपी | वेज मंचूरियन

वेज मंचूरियन ग्रेवी बनाने की विधि

आइए चरण 1 से शुरू करें

- वेजिटेबल बॉल्स बनाना

1. एक कटोरी में बारीक कटी या कद्दूकस की हुई सब्जियां लें। इसके लिए आपको ½ कप बारीक कटी हुई लाल पत्ता गोभी, ½ कप कद्दूकस की हुई गाजर, कप बारीक कटी शिमला मिर्च (हरी शिमला मिर्च), कप बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स और कप बारीक कटी हरी प्याज चाहिए। आप लाल या बैंगनी गोभी के बजाय नियमित हरी गोभी भी डाल सकते हैं।

2. फिर सूखी सामग्री - 2 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च, 2 बड़े चम्मच मैदा, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च और ½ छोटा चम्मच नमक डालें या आवश्यकतानुसार डालें।

3. पूरे मिश्रण को एक साथ मिलाएं और इकट्ठा करें। फिर एक तरह से मिलाएं और गूंद लें ताकि सब्जियां पानी छोड़ दें और आपको आटे जैसा मिश्रण मिल जाए। लेकिन इस तरह रोटी या रोटी का आटा न गूंदें। ग्लूटेन स्ट्रैंड बन सकते हैं जो तली हुई वेजी बॉल्स में घनी चबाने वाली बनावट देंगे। तो बस बहुत अच्छी तरह से मिलाएं और दबाएं ताकि सब्जियां अपना रस छोड़ दें।

4. फिर मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा अपने हाथों में लें।

5. इसे अपनी हथेली में दबाकर बेल लें और गोल वेजी बॉल बना लें.

6. इसी तरह सारे वेजी बॉल्स बनाकर एक तरफ रख दें। वेजिटेबल बॉल्स बनाते समय आप हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगा सकते हैं.
स्टेप 2 - वेजिटेबल बॉल्स तलना

Daal

चना दाल इडली पकाने की विधि

चना दाल इडली साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट इडली का एक और रूप है। चना दाल इडली, जैसा कि नाम से पता चलता है, चना दाल और चावल के साथ लगभग उसी तरह से बनाई जाती है जैसे चावल की इडली बनाई जाती है, और यह अपने आप में बहुत अच्छी लगती है। मैं आमतौर पर चना दाल इडली को सादे सांभर और बारूद या नारियल की चटनी के साथ नाश्ते में परोसता हूँ। शाम के दक्षिण भारतीय शैली के टिफिन के लिए, मैं इसे मिनी इडली के रूप में एक आसान तड़के के साथ फिल्टर कॉफी या एक कप मसाला चाय के साथ परोसना पसंद करता हूं।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.