Daal

उरद दाल की खिचड़ी

उड़द की दाल की खिचड़ी। मकर संक्रांति पर उड़द की दाल की खिचड़ी बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग इस तरह से उड़द की दाल की खिचड़ी बनाते हैं। मकर संक्रांति को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए, हम आपके लिए लजीज उड़द दाल की खिचड़ी बनाने की बहुत ही आसान विधि लेकर आए हैं। 

आवश्यक सामग्री 
चावल - 1/2 कप (100 ग्राम) 
उरद की दाल - 1/4 कप (50 ग्राम) 
हरी मटर - 1/2 कप 
दालचीनी - 1 टुकड़ा 
लौंग - 2 
काली मिर्च - 5 
बड़ी इलायची - 1/2 
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच 
अदरक - 1/2 इंच 
हरी मिर्च - 1 से 2 
टमाटर - 1 
घी- 2 बड़ी चम्मच 
हींग - 1/2 चुटकी 
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच 
नमक - 3/4 छोटी चम्मच

विधि 
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए, कुकर में 2 से 3 बड़े चम्मच घी डालें और उसे गर्म करें। घी गर्म होने पर इसमें 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चुटकी हींग, 1 इंच दालचीनी, 2 लौंग, 5-6 काली मिर्च और 1/2 बड़ी इलायची डालकर मध्यम आंच पर भूनें। मसाला हल्का भुन जाने पर इसमें 1 टमाटर, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 हरी मिर्च, 1/2 इंच अदरक और 1/2 कप हरी मटर डालकर हल्का चलाते हुए भूनें।

टमाटर के गल जाने के बाद, इसमें 1/4 कप उड़द दाल और 1/2 कप चावल डालें। अब इसमें 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 3/4 चम्मच नमक डालें और इसे मिलाते हुए 1-2 मिनट तक भूनें। 2 मिनट के बाद कुकर में 1.5 कप पानी डालें और कुकर को ढक दें और कुकर में एक सीटी आने तक तेज आंच पर पकाएं। कुकर के सीटी आने पर आंच बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने तक उसे रहने दें।

कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद, कुकर का ढक्कन कुकर के ऊपर रख दें और चावल को ठंडा होने के लिए रख दें। जब चावल ठंडा हो जाए, तो आप खिचड़ी को एक प्लेट में परोस सकते हैं। आप उड़द की दाल की खिचड़ी किसी भी चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं। मकर संक्रांति के दिन इसे बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है।


Related Posts
Vegetable

हरा भरा कबाब (शाकाहारी कबाब) रेसिपी

मूल रूप से, एक शाकाहारी कबाब रेसिपी जो ताजी सब्जियों और पत्तेदार सब्जियों से तैयार की जाती है। सभी कबाब प्रेमियों के लिए एक आसान विकल्प लेकिन शाकाहारी हैं या शाकाहार का अभ्यास करते हैं। यह हरी सब्जियों और पत्तेदार सब्जियों से तैयार किया जाता है जो इस कबाब रेसिपी को हरा रंग देता है और नाम भी।

Italian Food

पिज्जा पोकेट्स

मोज़ेरेला चीज़ और स्वीट कॉर्न के साथ भरवां, पिज्जा पैक बच्चों को बहुत पसंद आता है। वे बच्चों को टिफिन में रख सकते हैं या शाम को हल्की-फुल्की भूख में इसे खा सकते हैं।

Sweet

तिरंगा केक के साथ मनाएं आजादी का जश्न

केक बनाने के लिए सामग्री
-  मैदा- 1 1/4 कप
- बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
- बेकिंग पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
- ऑरेंज रंग (केक वाला)- 6 से 8 बूंदे
- हरा रंग ((केक वाला))- 6 से 8 बूंदे
- वेनिला एसेंस- 6-7 बूंदे
- मक्खन- 1/4 कप
- दही- 1/2 कप
- दूध- 1/4 कप
- शक्कर- 3/4 कप

Vegetable

पनीर टिक्का

सामग्री:

250 ग्राम फ्रेश पनीर
आधा कप फ्रेश दही
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच मक्खन या घी
आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
आधा से एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट (वैकल्पिक)
1 से 2 शिमला मिर्च
3 टमाटर
1 चम्मच चाट मसाला
चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
1 से 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 नीबू, जिसे चार बराबर टुकड़ों में काट लें

Rice

पालक की खिचड़ी रेसिपी

पोषक तत्वों से भरपूर पालक की खिचड़ी स्वाद में भी लाजवाब

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.