Rice

पालक की खिचड़ी रेसिपी

पोषक तत्वों से भरपूर पालक की खिचड़ी स्वाद में भी लाजवाब

पालक की खिचड़ी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आमतौर पर घरों में मूंग दाल और चावल की खिचड़ी बनाई जाती है, लेकिन अगर इस खिचड़ी के साथ पालक का मिश्रण भी बनाया जाए तो यह बहुत ही पौष्टिक और स्फूर्तिदायक बन जाती है। कभी-कभी तो रात में कुछ हल्का खाने का मन करता है। दिन में भारी खाना खाने के बाद कई लोग रात में हल्का खाना खाना पसंद करते हैं। ऐसे में पालक की खिचड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। दरअसल, यह न केवल बनाने में आसान रेसिपी है बल्कि यह पोषक तत्वों का खजाना भी है। अगर आप भी रात के खाने में पालक की खिचड़ी का स्वाद चखना चाहते हैं तो आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसे बनाने के लिए मुख्य सामग्री के रूप में मूंग दाल, चावल और पालक का इस्तेमाल किया गया है।

पालक की खिचड़ी बनाने की सामग्री:-
  • चावल - 1 कप
  • मूंग दाल - 1 कप
  • मूंगफली - 50 ग्राम
  • पालक - 1/2 किलो
  • देसी घी - 2 बड़े चम्मच
  • राय - 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • हरी मिर्च कटी हुई - 2
  • नमक - स्वादानुसार

पालक की खिचड़ी बनाने की विधि:-
पालक खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल और चावल को पानी से अच्छी तरह धो लें। - अब एक प्रेशर कुकर में दाल, चावल और मूंगफली और पानी डालकर 2 सिटी तक पकाएं। कुकर में सीटी आने तक पालक को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और बारीक काट लें। कुकर में दो सीटी आने पर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसी बीच एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें, जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें राई, जीरा और हींग डालकर तड़का तैयार करें।

जब राई चटकने लगे तो उसमें कटी हुई पालक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और कुछ देर पकने दें। जब पालक अच्छे से पक जाए तो उसमें पानी डाल दें ताकि खिचड़ी सूखी न रहे। इसे पानी में उबाल आने तक पकाएं, फिर खिचड़ी को कुकर से निकाल कर अच्छी तरह मिला लें। - अब खिचड़ी को ढककर कम से कम 10 मिनट तक पकाएं। अब आपकी पालक की खिचड़ी तैयार है। अब ऊपर से घी और हरा धनियां डालकर गरमागरम परोसें।


Related Posts
Salad

स्वीट कॉर्न पनीर सलाद

आम के सलाद से थोड़ा अलग, स्वीट कॉर्न चीज़ सलाद पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। किसी भी पार्टी या विशेष अवसर पर, आप अपने मेनू में इस अनूठे सलाद को शामिल कर सकते हैं या भूख लगने पर आप इसे ऎसे ही खा सकते हैं।

Raita

मखाने का रायता

मखाने का रायता बनाने के लिए सामग्री-
-दही- 1 कप
-मखाने- 2 कप
-रायता मसाला- 1 टी स्पून
-लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
-चाट मसाला- 1/2 टी स्पून
-गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
-देसी घी- 1 टी स्पून
-हरा धनिया कटा- 1 टेबलस्पून
-नमक- स्वादानुसार

Pickle

खजूर की चटनी

खजूर की चटनी का खट्टा मीठा स्वाद साधारण चटनी से बिल्कुल अलग होता है, खासकर बच्चों के लिए।

Vegetable

Poatato Chips

material:


3-4 large potatoes
oil for frying
salty
procedure:



Sweet

बादाम फिरनी रेसिपी

बादाम फिरनी की सामग्री

250 ग्राम बादाम पेस्ट करने के लिए क्रश किया हुआ
50 मिली दूध
1 डैश पिसी हुई इलायची- काली
100 ग्राम पेस्ट बनाने के लिए, भिगोए हुए बासमती चावल
400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
5 कतरा भिगोया हुआ केसर

बादाम फिरनी कैसे बनाते हैं:

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.