Healthy Food

दाल बाफला

बाफला के लिए सामग्री:

2 से 3 कप गेहूं का आटा
एक चौथाई कप सूजी
एक कप दही
घी, बाफला बनाने और रोस्ट करने के लिए
चुटकीभर हल्दी
चुटकीभर अजवाइन
चुटकीभर बेकिंग सोडा
आधा छोटा चम्मच नमक
पानी, आटा गूंथने के लिए
दाल के लिए सामग्री

आधा-आधा कप मूंग और मसूर दाल, कुछ घंटों के लिए भिगोए हुए
एक चौथाई कप चना दाल, कुछ घंटों के लिए भिगोए हुए
3 कप पानी
3 चम्मच घी
1 चम्मच सरसों दाना
1 चम्मच जीरा
चुटकीभर हींग
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
आधा छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
2 से 3 हरी मिर्च, लंबी कटी हुई
1 बारीक कटा हुआ टमाटर
चुटकीभर हल्दी
आधा से एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा से एक चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
1 कप पानी
2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया


बाफला बनाने की विधि:

एक कटोरे में गेहूं का आटा और सूजी मिलाएं।
इसमें दही, दो चम्मच घी, हल्दी, अजवाइन, बेकिंग सोडा और नमक मिलाकर इसे गुनगुने पानी से थोड़ा सॉफ्ट गूंद लें।
रोटी के लिए जैसे आटा गूंदते हैं वैसे ही आटा गूंद लें।
अब आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
जब आटा सेट हो जाए तो हाथ में थोड़ा सा घी लगा लें।
अब इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें।
अब इसे हल्का दबाकर पेड़े का आकार दें।
ऐसे ही सारे लोई को तैयार कर लें।


इस दौरान एक पैन में पानी उबलने के लिए रख दें, क्योंकि इन बाटियों को पानी में उबालना है।
ध्यान रहे पानी इतना होना चाहिए कि बाटियां उसमें डूब जाए।
पानी में जब अच्छे से उबाल आ जाए तो एक-एक करके इसमें बाटी डाल दें।
इन्हें 15 मिनट तक उबालें।
जब आटे के लड्डू पानी में तैरने लगे, तो यह पक कर तैयार हो गए होते हैं।
इसके बाद इन उबले हुए आटे के लड्डूओं को पानी से छान लें।
अब इसे ठंडा होने दें।
फिर एक पैन या कड़ाही में घी गर्म करें और सुनहरा होने तक इन आटे के लड्डूओं को धीमी से मध्यम आंच पर ढककर अच्छे से पकाएं।

इन्हें बीच-बीच में पलट-पलटकर पूरे 25 मिनट तक पकाएं।
इस तरह बाफला बनकर तैयार हो जाएगा।
सर्व करने से पहले इसे तोड़कर इसमें घी डाल दें।
दाल बनाने की विधि:

प्रेशर कुकर में सभी दालों को मिक्स करें, इसमें घी, नमक और पानी मिलाकर इसे 4-5 सीटी आने तक पकाएं।
अब कड़ाही में 2 चम्मच घी गर्म करें और उसमें सरसों दाना और जीरा भून लें।
फिर इसमें चुटकीभर हींग मिलाएं।
इसके बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालकर इसे अच्छे से भून लें।

अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और चुटकीभर नमक डालकर टमाटर के नर्म होने तक इसे पकाएं।
फिर इसमें पकी हुई दाल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक और जरूरत हो तो एक कप पानी मिलाएं।
फिर इसे ढक दें और 5 मिनट तक पकाएं।
सर्व करने से पहले इसे हरा धनिया से गर्निश करें और बाफला के साथ इसे परोसें।


Related Posts
Chinese Food

चीज कॉर्न मोमोज

घर पर कॉर्न चीज़ मोमोज़ बनाएं और इसे चटनी या सॉस के साथ परोसें और बच्चों के साथ बड़ों को खुश करें।

Healthy Drinks

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा को लगाएं पनीर मालपुआ का भोग,नोट करें रेसिपी

पनीर मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-100 ग्राम पनीर, कद्दूकस
-100 ग्राम खोया , कद्दूकस
-50 ग्राम अरारोट
-120 मिली. दूध
-¼ टी स्पून इलायची पाउडर
-तलने के लिए घी
-1 कप चीनी
-120 मिली. पानी
-1/8 टी स्पून केसर
-बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ

Pickle

टमाटर का अचार

टमाटर की चटनी, सब्जियाँ, लेट्यूस इत्यादि दिन के समय खाए जाते रहेंगे, लेकिन आपको लंबे समय तक टमाटर का स्वाद लेना है, हर बार काम किए बिना, तो इस टमाटर के अचार को जल्दी से और जब भी आप चाहें फिर निकालें और उसके स्वाद का आनंद लें।

Vegetable

कड़ाही मशरूम मसाला पकाने की विधि

कढाई मशरूम कैसे बनाये

1) धनिये के बीज और सूखी मिर्च को मध्यम आंच पर सूखा भून लें। लगातार चलाते रहें। जैसे ही यह भुनेगा आपको धनिये के बीज की अच्छी सुगंध मिलेगी। मिर्च का रंग भी गहरा हो जाएगा। इसे किसी प्लेट या प्याले में निकाल लीजिए और पूरी तरह से ठंडा होने दीजिए.

2) ठंडा होने के बाद, मसाला ग्राइंडर या कॉफी ग्राइंडर का उपयोग करके पाउडर में पीस लें।

3) एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। गरम होने पर कटे हुए प्याज़ डालें। खाना पकाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए थोड़ा नमक छिड़कें।

Snacks

पनीर पसंदा बनाने का ये है बिल्कुल अलग तरीका, बेहद कम समय में बनकर होता है तैयार

पनीर पसंदा बनाने के लिए सामग्री-
-1 टेबलस्पून काजू का पेस्ट
-1/2 टीस्पून कसूरी मेथी
-1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
-1/4 टीस्पून गरम मसाला
-1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
-250 ग्राम पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)
-1 कप टमाटर प्यूरी
-1 टीस्पून जीरा पाउडर
-1/2 कप मलाई (क्रीम)
-2 बड़ी इलायची
-1  तेज पत्ता
-2 प्याज
-लहसुन की 5 कलियां छिली हुई
-अदरक का आधा इंच टुकड़ा
-2 हरी मिर्च कटी हुईं
-1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
-नमक स्वादानुसार
-तेल जरूरत के अनुसार 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.