Rotee Paraatha

टेस्टी पूड़ी

सामग्री
आटा, प्याज, हरी मिर्च, आम या मिर्च के अचार का मसाला। मोयन के लिए घी। 

विधि 
आटा गूंधते समय इसमें नमक, थोड़ा सा घी और अचार का मसाला मिलाएं। इसके बाद बारीक कटा प्याज और कटी हरी मिर्च डालें। पूड़ी का आटा थोड़ा टाइट रखा जाता है। इसके लिए आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर इसको मसलें। 

 ऐसा करने से आटा टाइट बनेगा। अब आटे को ढंककर कम से कम 20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद पूड़ी बेलते वक्त ध्यान रखे कि इसको ज्यादा पतला ना बेलें वर्ना पूड़ी फूलेगी नहीं। आटे की लोई लेकर हाथेली पर रोल करें।

 फिर इसमें थोड़ा सा तेल या रिफाइंड लगाकर बेलें। अब कढ़ाई में रिफाइंड या घी जिसमें भी आप पूड़ी बनाना चाहें, ले लें। जब रिफाइंड गर्म हो जाए तो इसमे पूड़ी डालें। पूड़ी डालते ही फूलने लगेगी। इसको थोड़ा सा हल्के हाथ से दबाएं, ये पूरी फूल जाएगी।

अगर आपको पूरी ज्यादा खरी पसंद हो तो ही गैस तेज रखें वर्ना मीडियम आंच पर पूड़ी बनाएं। आपकी मसाला पूड़ी तैयार है। ये पूड़ी दही या चाय दोनों के साथ लाजवाब स्वाद देती है।


Related Posts
Vegetable

मलाई पनीर कोरमा

मलाई पनीर कोरमा बनाने की सामग्री- 
250 ग्राम पनीर के क्यूब्स में कटा हुआ
2 1/2 टेबल स्पून घी
6 लौंग लहसुन
1 इंच अदरक
4 काली मिर्च
आवश्यकता अनुसार नमक
1 कप दूध
आवश्यकता अनुसार कुचल, पाउडर पुदीना पत्ते
आवश्यकता अनुसार पानी
4 छोटे कटे प्याज
1/2 कप काजू का पेस्ट
3 कटी हुई हरी मिर्च
1 काली इलायची
1 कप दही (दही)
3 हरी इलायची
1/4 छोटा चम्मच जायफल पाउडर
1 पुदीना पत्ते

Vegetable

मखाना सब्जी पकाने की विधि

मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी मखाने की सब्जी

Soup

फ्रेंच प्याज़ का सूप

तैयारी

1. 4 मध्यम आकार के प्याज (300 ग्राम) को छीलकर धो लें और पतला काट लें। आपको 3 कप पतले कटे हुए प्याज की आवश्यकता होगी। कभी-कभी प्याज पर कुछ काले धब्बे या निशान हो जाते हैं और प्याज को काटने से पहले इन्हें पूरी तरह से धोना पड़ता है। लहसुन की दो छोटी से मध्यम आकार की कलियों को बारीक काट लें या काट लें और एक तरफ रख दें।

प्याज पकाना

2. एक भारी कड़ाही या बर्तन लें। चूल्हे पर रखें। 3 बड़े चम्मच मक्खन डालें और मक्खन को पिघलने दें

3. जब मक्खन पिघलने लगे तो इसमें कटे हुए प्याज़ डालें।

4. प्याज़ को मक्खन के साथ अच्छी तरह मिला लें।

5. एक चुटकी नमक डालें और मिलाएँ।

6. लगातार चलाते हुए प्याज को धीमी या मध्यम-धीमी आंच पर भूनें।

7. सबसे पहले प्याज पारभासी हो जाएगा। 2 से 3 मिनट के अंतराल पर इसे चलाते रहें.

Sweet

कैसे बनाया जाता है स्पंजी ढोकला जानिए बनाने का तरीका।

गुजरात का फेमस डिश माना जाता है स्पंजी ढोकला।

Vegetable

बैंगन भरता रेसिपी

होटल जैसा बैंगन भरता रेसिपी हिंदी में

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.