केसर बादाम खीर बनाने की सामग्री- 1 लीटर दूध2 चुटकी केसर1 कप बादाम1/2 कप गुड़ की चाशनी1 कप लो फैट क्रीम1 कप फ्लेक्ड बादाम2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध1 छोटा चम्मच घीसजाने के लिएआवश्यकता अनुसार पिस्ता
केसर बादाम खीर बनाने की विधि- इस आसान रेसिपी को शुरू करने के लिए 1 कप फ्लेक्ड बादाम लें और उन्हें सूखा भून लें। इसके बाद उसी पैन में 1 छोटी चम्मच घी डालकर 1 कप बादाम भून कर अलग रख लें।
इसके बाद एक दूसरा पैन लें और उसमें 1 लीटर दूध उबालें और इसे गाढ़ा होने दें। फिर उसमे फ्लेक्ड बादाम, 1 कप लो फैट क्रीम डालकर मिश्रण को पकाएं।
इसी बीच 2 चुटकी केसर के धागे को गुनगुने पानी में भिगोकर खीर में डाल दें। इसके बाद साबुत बादाम को पीसकर खीर में डाल दीजिए, खीर को गाढ़ा होने तक पका लीजिए। आंच बंद कर दें
और इसे ठंडा होने दें और खजूर गुड़ की चाशनी डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा करें। पिस्ते से सजाकर ठंडा ठंडा परोसें।
महाशिवरात्रि के व्रत में भी ले सकते हैं दूध बादाम जिससे दिन भर रहेगी एनर्जी
चिकन टिक्का मसाला एक बोनलेस चिकन रेसिपी है जो पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इस रेसिपी में चिकन के टुकड़ों को मसालों के साथ पीसकर ग्रेवी में पकाया जाता है।
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Easy Recipe to make Sushi
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.